समस्तीपुर, सितम्बर 5 -- Samastipur News: ताजपुर। ताजपुर पुलिस ने गुरुवार की रात गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के मोतीपुर सब्जी मंडी के निकट से एक कार व चालक समेत भारी मात्रा में शराब बरामद किया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर शराब बरामद किया गया है। कार के साथ उसके चालक ताजपुर थाना क्षेत्र के नौआचक के राजा कुमार राय को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि कार चालक ही चोरी छिपे शराब की डिलीवरी करता था। आगे की करवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: 189 लीटर शराब के साथ कार जब्त, तस्कर फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...