Samastipur News: 30 तक कायाकल्प योजना पूर्ण करने का दिया निर्देश
समस्तीपुर, नवम्बर 27 -- Samastipur News: मोरवा, एसं। बीडीओ अरूण कुमार निराला की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रखंड कार्यालय प्रकोष्ठ में पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, लेखापाल सह आईटी सहायक एवं कार्यपालक सहायकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित 15वीं एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग की योजनाओं की प्रगति, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन ऑडिट, उपयोगिता प्रमाण पत्र तथा कायाकल्प योजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि कायाकल्प योजना के फेज-1 के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं को 30 नवंबर 2026 तक शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गमन सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की भी समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: सेवा संक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.