समस्तीपुर, अगस्त 2 -- Samastipur News: रोसड़ा। सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यह भी पढ़ें- Supaul News: भीमशंकर महादेव मंदिर में पहली बार अलग-अलग द्वार से प्रवेश व निकाससुरक्षा व्यवस्था अनुमंडल क्षेत्र के 28 चिन्हित शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक प्रमुख शिवालय पर दंडाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से जलाभिषेक कराया जा सके। एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस बल के अलावा अनुमंडल के सभी थानों में रिजर्व पुलिस बल एवं दंडाधिकारी भी तैनात रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के लिए अतिरिक्त बल ...