Samastipur News: 26वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए अनुग्रह नारायण सिंह
समस्तीपुर, अगस्त 24 -- Samastipur News: समस्तीपुर। पूर्व शिक्षा मंत्री एवं ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे स्व. अनुग्रह नारायण सिंह की 26वीं पुण्यतिथि ज़िला में कांग्रेस कार्यालय मथुरापुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष मो. अबु तमीम ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने स्व. अनुग्रह बाबू को महान शिक्षा प्रेमी की संज्ञा देते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में अनेक शिक्षण संस्थानों की स्थापना एवं संचालन कर शिक्षा की अलख जगाई। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव राम कलेवर प्रसाद सिंह ने कहा कि अनुग्रह बाबू केवल कांग्रेस पार्टी के वफ़ादार सिपाही ही नहीं थे बल्कि वे देश में सहकारिता आंदोलन के मेरुदण्ड भी रहे। यह भी पढ़ें- जयंती पर याद किये गए, चंपारण के नायक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.