Samastipur News: 25 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
समस्तीपुर, अक्टूबर 24 -- Samastipur News: मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर बाजार स्थित पश्चिमी चौक के गुदरी बाजार में शनिवार की दोपहर पुलिस ने छापेमारी कर 25 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान करीमनगर पंचायत के मोगलचक निवासी सुरेश महतो के पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुदरी बाजार में चोरी-छिपे देसी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल को छापेमारी के लिए लगाया। इस दौरान पुलिस ने 25 लीटर देसी शराब के साथ राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि आरोपित को 25 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.