Samastipur News: 24 घंटे बाद बूढ़ी गंडक से युवक का शव बरामद
समस्तीपुर, जुलाई 16 -- Samastipur News: रोसड़ा। शहर के डगबर टोली वार्ड 20 निवासी दीपक शाह (35) का शव बूढ़ी गंडक नदी से करीब 24 घंटे बाद बुधवार को बरामद कर लिया गया। मंगलवार को पुराने रेलवे पुल से नदी में छलांग लगाने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने लगातार तलाश अभियान चलाया था। हालांकि अंधेरा होने के कारण मंगलवार शाम अभियान रोकना पड़ा था। बुधवार सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान शव बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक दीपक शाह मंगलवार को बूढ़ी गंडक नदी के पुराने रेलवे पुल पर पहुंचे और अचानक नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने तत्काल रोसड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर नदी में खोजबीन शुरू कराई। कई घंटे तक चले अभियान के बावजूद मंगलवार देर शाम तक सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने फिर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.