Samastipur News: 22 हजार के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप
समस्तीपुर, नवम्बर 21 -- Samastipur News: रोसड़ा। थाना क्षेत्र के फत्तेपुर वार्ड 13 में शनिवार को एक विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव के रोहित पासवान की पत्नी रूबी देवी (26) के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर ससुराल और मायके पक्ष के अलग-अलग दावों से मामला संदिग्ध बना हुआ है।इस संबंध में इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो विवाहिता का शव जमीन पर पड़ा था। ससुराल वालों की ओर से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात बताई गई है। मृतका के गले पर फंदे का निशान भी पाया गया है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।इधर, घटना की सूचना पर मायके से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.