समस्तीपुर, अक्टूबर 17 -- Samastipur News: विभूतिपुर। प्रखंड कृषि कार्यालय, विभूतिपुर द्वारा आगामी रबी सीजन को लेकर 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 के बीच 'कृषि जन कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान' का आयोजन किया जाएगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी और बीटीएम द्वारा संयुक्त हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार, यह अभियान विभूतिपुर प्रखंड की सभी 29 पंचायतों में चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभन्नि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है। चौपालों का आयोजन स्थानीय पंचायत भवन, कृषि कार्यालय या सार्वजनिक स्थानों पर पंचायतवार तय तारीखों के अनुसार किया जाएगा। इस कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार और सफल संचालन के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, किसान सलाहकारों और प्रगतिशील किसानों से सक...