समस्तीपुर, नवम्बर 2 -- Samastipur News: विभूतिपुर। प्रखंड क्षेत्र के धरमहुआ दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति में सोमवार को वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2024-25 तक के चतुर्थ बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रामसेवक महतो ने की। इस दौरान 200 किसानों के बीच कुल 6 लाख 91 हजार 262 रुपये 61 पैसे बोनस वितरित किए गए। निदेशक मंडल सदस्य राजीव कुमार मिश्र ने किसानों को पशुपालन, बेहतर नस्ल और पशुओं के रखरखाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुधा डेयरी के माध्यम से जल्द ही मात्र 50 रुपये में गायों के लिए सीमेन उपलब्ध कराया जाएगा। बीडीओ सुनील कुमार ने दूध के पोषक महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. राजेश कुमार सिन्हा ने पशुओं का बीमा और समय पर टीकाकरण कराने की सलाह दी। समारोह में प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी सहित अन्य अतिथि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्त...