Samastipur News: 15 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
समस्तीपुर, सितम्बर 3 -- Samastipur News: वारिसनगर। थाना क्षेत्र के कशोर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सर्वेश झा के निर्देश पर दरोगा रेखा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कशोर गांव में कार्रवाई की। इस दौरान राज कुमार सहनी को 15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.