Samastipur News: 15 अगस्त से चालू होगा ओवरब्रिज, मंत्री ने लिया जायजा
समस्तीपुर, अगस्त 9 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र। शहर के लाइफ-लाइन कहे जाने वाले रेलवे ओवरब्रिज के मरम्मतीकरण कार्य का रविवार को पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण के दौरान मंत्री ओवरब्रिज पर करीब एक मिनट तक ही रूके और फिर ओवरब्रिज पार कर चीनी मिल चौक होते हुए रोसड़ा के लिए निकल गये। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि ओवरब्रिज को 15 अगस्त से आम लोगों के लिए चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया की रोसड़ा जाने के क्रम में वह ओवरब्रिज का भी निरीक्षण करते हुए जा रहे है। इस दौरान खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी, सांसद शांभवी चौधरी, वारिसनगर विधायक मांजरिक मृणाल, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी, सदर एसडीओ राकेश कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.