Samastipur News: 124 आवेदनों में 122 का हुआ निष्पादन
समस्तीपुर, सितम्बर 1 -- Samastipur News: सिंघिया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सभी विभाग के पदाधिकारियों ने बारी-बारी से अपनी विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी और उसका समाधान किया। वहीं लंबित आवेदनों का नियमानुकूल प्रक्रिया के तहत निष्पादन का आश्वासन दिया। शिविर के आयोजित होने से पूर्व प्राप्त कुल 124 आवेदनों में से 122 का निष्पादन होने की जानकारी बीडीओ विवेक रंजन ने दी। शिविर में पूर्व मुखिया अरविंद सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ क्षत्रीय आदि ने राजस्व विभाग से संबंधित मामले को लेकर आवेदन देते हुए इसके समाधान का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: सहयोग शिविर में राशन कार्ड के आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.