समस्तीपुर, अक्टूबर 9 -- Samastipur News: समस्तीपुर। जिले में 12 अक्टूबर से मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम ) का संचालन बंद करने का अल्टीमेटम दिया गया है। पिछले मई, 2026 से परिवर्तन मूल्य की राशि का भुगतान स्कूलों को एमडीएम सामग्री आपूर्ति करने वाले वेंडरों को नहीं होने से प्रधानाध्यापकों ने डीपीओ, एमडीएम को ज्ञापन दिया है। इससे पहले भी 1 अक्टूबर को इस संबंध में विभाग को सूचना दी गई थी। फिर भी अब तक भुगतान लंबित रहने से 400 से अधिक हेडमास्टरों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, समस्तीपुर के बैनर तले दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि मई, 2026 से अद्यतन परिवर्तन मूल्य की राशि का भुगतान वेंडर के खाते में नहीं हुआ है। जून, 2026 में विद्यालयों के खाते में मई के व्यय की राशि का आवंटन आया था, लेकिन ससमय पीपीए जमा करने के बावजूद बैंक ...