Samastipur News: 11 कठठे में लगी परवल की फसल काट कर किया नुकसान
समस्तीपुर, जुलाई 10 -- Samastipur News: पूसा। प्रखंड के चकले वैनी पंचायत के कैजिया बिशनपुर गांव में एक किसान का 11 कठठे में लगी परवल की फसल को काटकर नुकसान कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में कैजिया विष्णुपुर वार्ड-17 निवासी पप्पू सिंह की पत्नी चन्द्रकला देवी ने वैनी थानाध्यक्ष के नाम आवेदन प्रेषित किया है। जिसमें 6 लोगों को आरोपित किया है। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग मामले के बाद उपजा पूर्व का विवाद बताया गया है। इस मामले में परिवार को जान से मारने की धमकी का आरोप भी लगाया गया है। वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि आवेदन को जांच के लिए पुलिस अधिकारी को दिया गया है। जांच रिपेार्ट के आधार पर आगे की कारवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.