Samastipur News: 10 लाख रुपये ठगी का आरोप, प्राथमिकी
समस्तीपुर, अगस्त 30 -- Samastipur News: सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में जमीन के सौदे के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है। दरभंगा के लहेरियासराय निवासी कैलाश कुमार सिंह ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने और राशि वापस दिलाने की मांग की। आवेदन के अनुसार, हरपुर एलौथ निवासी शांति देवी, रामप्रवेश चौधरी, हेमंत कुमार समेत अन्य से 1.50 करोड़ रुपये में जमीन खरीदने की बातचीत हुई थी। 2 अप्रैल को आरटीजीएस से पांच लाख और अगले दिन नकद पांच लाख रुपये दिए गए। दस्तावेजी विवाद के बाद सौदा रुक गया और राशि लौटाने से इनकार कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.