समस्तीपुर, जुलाई 2 -- Samastipur News: बिथान। थाना क्षेत्र के परडी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब की होम डिलीवरी के नेटवर्क पर कार्रवाई की। इस दौरान एक बाइक से शराब की एक बोतल बरामद की गई जबकि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष राजकिशोर राय ने बताया कि सूचना मिली थी कि परडी गांव स्थित एक मुर्गा फार्म के समीप बाइक से शराब की होम डिलीवरी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गया। तलाशी के दौरान बाइक से शराब की एक बोतल बरामद की गई। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बंगालीपर में छापेमारी, शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार फरार आरोपी की पहचान परडी गांव निवासी विकास महतो पिता अनिल महतो के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि व...