समस्तीपुर, अगस्त 3 -- Samastipur News: विभूतिपुर। प्रखंड स्थित सीएचसी विभूतिपुर में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धीरज कुमार, सीडीपीओ डॉ सुनीता कुमारी, एलएस ऋचा कुमारी, प्रीती, अनिल कुमार राय, बीसीएम रंजना कुमारी, आशा फैसिलिटेटर कल्याणी शामिल हुए। उक्त बेबी शो में तन्या सिंह सूर्या, मायरा शर्मा, आदित्य कुमार, रितिका कुमारी, शिव्यांशी सिंह, दिव्यांशी भारती, प्रियांशी रानी बेबी शो में शामिल हुए। जिसमें से तनया सिंह सूर्या प्रथम, मायरा शर्मा द्वितीय, रितिका कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया सभी को सर्टिफिकेट आदि देकर पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...