समस्तीपुर, जुलाई 13 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों पर हुई विभिन्न हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जख्मी में कोयला कुंड गांव के अनीश कुमार, अभिषेक कुमार एवं सुरेश सिंह शामिल हैं। वहीं भट्टी चौक के निकट हुई सड़क दुर्घटना में भट्टी चौक के मिंटू कुमार एवं लहेरियासराय के विकास कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मिंटू कुमार को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...