Samastipur News: हसुआ से बदमाश ने एक व्यक्ति का नाक काट किया जख्मी
समस्तीपुर, अगस्त 27 -- Samastipur News: उजियारपुर। थाना क्षेत्र के परोरिया वार्ड 9 निवासी विंदेश्वर सिंह के पुत्र नवीन कुमार सिंह को बदमाश ने हसुआ से नाक पर वार कर जख्मी कर दिया। बुधवार की शाम नकाबपोश बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। इस हमले में नवीन कुमार सिंह की नाक कट गई जिससे खून बहने लगा। जख्मी को परिजन इलाज के लिए उजियारपुर सीएचसी ले गए, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना के संबंध में उन्होंने उजियारपुर थाना में आवेदन देकर बताया है कि बुधवार की शाम एक नकाबपोश अज्ञात बदमाश उनके दरबाजे पर पहुंच कर हसुआ से उन पर वार कर दिया। घटना में नाक पर बार होने से खून बहने लगा। इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग को आते देख बदमाश भाग निकला। पीड़ित ने बताया है कि हमले की पूरी घटना उनके दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने पुलिस से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.