समस्तीपुर, अगस्त 2 -- Samastipur News: समस्तीपुर। सावन की पहली सोमवारी पर आज शहर के प्रसिद्ध थानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसको लेकर जिला प्रशासन व पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में सुधार किया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगर थाना, मुफस्सिल थाना ट्रैफिक थाने की पुलिस के साथ-साथ जिला पुलिस बल की विशेष टीम भी तैनात की गई है। वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के अलावा सादे लिबास में भी महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की व्यवस्था है। जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में 25 मजिस्ट्रेट तथा 150 से अधिक पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की तैनाती की है। सदर एसडीओ राकेश कुमार ने पुलिस अधिकारियों व मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए है कि आयोजन के दौरान विधि-व्यवस्था पूरी...