Samastipur News: हर पंचायत में 12 यूनिट पौधारोपण का लक्ष्य, मनरेगा पीओ ने पीआरएस को बैठक में दिए निर्देश
समस्तीपुर, अगस्त 6 -- Samastipur News: वारिसनगर। प्रखंड मनरेगा कार्यालय में गुरुवार को मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) रंजीत ठाकुर की अध्यक्षता में पौधारोपण योजना को लेकर पीआरएस की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सभी पंचायतों में 12-12 यूनिट पौधारोपण कराने की रणनीति पर चर्चा की गई। पीओ ने बताया कि पौधे सरकारी नर्सरी अथवा जीविका दीदियों की नर्सरी से उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने पीआरएस को ग्रामीणों को जागरूक कर अधिक से अधिक किसानों एवं इच्छुक परिवारों को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। इच्छुक लोग पीआरएस, मुखिया, वार्ड सदस्य या संबंधित जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक यूनिट में 200 पौधे लगाने के लिए पर्याप्त भूमि जरूरी है। कम जमीन वाले किसान दो-तीन परिवारों का समूह बनाकर भी योजना का लाभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.