समस्तीपुर, अक्टूबर 29 -- Samastipur News: मोरवा। हरपुर भिंडी के ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर गश्ती दल की टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस फोरलेन सड़क पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। बीते एक महीने के भीतर यहां आठ हादसे हो चुके हैं। बार-बार हो रही दुर्घटनाओं से सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद दुर्घटनाओं...