Samastipur News: हनुमाननगर में हुई बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत,मातम
समस्तीपुर, अगस्त 23 -- Samastipur News: रोसड़ा। थाना क्षेत्र के हनुमाननगर में रविवार को बाइक और सेफ्टी टैंक लगे ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची रोसड़ा थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के भटोतर गांव निवासी महेन्द्र महतो के पुत्र रोहित महतो (30) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रोहित गांव के ही एक परिचित से बाइक मांगकर अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी दौरान हनुमाननगर में सामने से आ रहे सेफ्टी टैंक लगे ट्रैक्टर से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.