Samastipur News: हथियार के साथ युवक की तस्वीर वायरल
समस्तीपुर, जुलाई 21 -- Samastipur News: सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड 8 से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में एक युवक कथित तौर पर हथियार के साथ दिखाई दे रहा है। तस्वीर वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। हालांकि इस वीडियो एवं तस्वीर वायरल होने की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। स्थानीय लोगों ने मुसरीघरारी थाना पुलिस से तस्वीर की सत्यता की जांच कराने व हथियार अवैध पाये जाने पर आर्म्स एक्ट एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए ऐसे मामलों की निष्पक्ष और त्वरित जांच आवश्यक है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.