Samastipur News: हथियार के बल पर मारपीट, रुपए लूटने का आरोप
समस्तीपुर, जुलाई 19 -- Samastipur News: हथियार के बल पर मारपीट, रुपए लूटने का आरोप समस्तीपुर, निप्र। मुफस्सिल थाना के बिशनपुर चौक के पास मजदूर से मारपीट कर पांच हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। बिशनपुर वार्ड-9 निवासी संजीव ने थाना में अंकित कुमार, साजन कुमार और ललित कुमार को नामजद कराया है। बताया है कि 16 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे घर लौटने के दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीनों युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि एक युवक ने पिस्तौल के बट से सिर पर वार कर घायल कर दिया, जबकि दूसरे ने धारदार हथियार से हमला कर आंख के नीचे जख्मी कर दिया। इसके बाद तीसरे युवक ने जेब में रखे मजदूरी के पांच हजार रुपये निकाल लिए। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को डायल-112 की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.