समस्तीपुर, अगस्त 17 -- Samastipur News: मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के दादनपुर से पुलिस ने हत्या मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान सहबीर सहनी के बेटे बैजनाथ साहनी के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स के 11 मामले में वह आरोपित है। बताया जाता है कि लड़ुआ पंचायत के दादनपुर के मंगल सहनी के दामाद राजा कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर लाश को डीहिया चौर में फेंका गया था। इस मामले में पत्नी समेत चार लोगों को इसमें नामजद किया गया था। पुलिस ने बारी-बारी से सभी आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 11 ने किया सरेंडर, तीन आरोपित गिरफ्तार थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि इस मामले के सभी आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...