Samastipur News: हत्या के प्रयास के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
समस्तीपुर, जुलाई 26 -- Samastipur News: वारिसनगर। थाना क्षेत्र के किशनपुर बैकुंठ पंचायत के छोटी किशनपुर गांव से पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दरोगा अमर कुमार ने पुलिस बल के साथ छोटी किशनपुर गांव में छापेमारी की। इस दौरान हत्या के प्रयास के मामले में आरोपित अरविंद साह एवं उसके पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पीड़ित ने एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इधर थानाध्यक्ष सर्वेश झा ने बताया कि दोनों से पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.