समस्तीपुर, अक्टूबर 24 -- Samastipur News: रोसड़ा। थाना क्षेत्र के हनुमान नगर वार्ड 04 में वृद्धा प्रेमकला देवी की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने पर राजद नेताओं ने आक्रोश जताया है। नेताओं ने कहा कि घटना को एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे पीड़ित परिवार के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में राजद नेताओं ने संयुक्त रूप से जिला प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक से मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। नेताओं ने कहा कि वृद्धा की हत्या के मामले में रोसड़ा थाना कांड संख्या 389/26 दर्ज की गई थी। यह भी पढ़ें- Gridih News: गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों का एक दिवसीय धरना इसके बावजूद नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार को न्याय मिलने में ...