Samastipur News: हत्याकांड का आरोपी घर से गिरफ्तार
समस्तीपुर, अक्टूबर 3 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। हत्या मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को उसके घर से पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित खनुआ गांव निवासी अमित साहनी, पिता हुलस सहनी बताया गया है। बताया गया है की अमित साहनी हत्या कांड में नामजद आरोपित हैमामले में पहले ही आरोपी हुलस सहनी व सुकुमारिया देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हत्या से जुड़े इस मामले में पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खनुआ गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी कर आरोपित को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सूरज किमर ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.