Samastipur News: हंगामा करते तीन नशेबाज गिरफ्तार
समस्तीपुर, सितम्बर 3 -- Samastipur News: वारिसनगर। थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने हंगामा कर रहे तीन नशेबाजों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सर्वेश झा को ग्रामीणों से गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशे की हालत में हंगामा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर गश्ती के दौरान डायल-112 की टीम ने भादोघाट से धर्मेंद्र सहनी, किशनपुर बैकुंठ गांव से शत्रुघ्न राम तथा रायपुर गांव से मो. मुस्लिम को गिरफ्तार किया। सभी की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.