समस्तीपुर, अक्टूबर 23 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के बेलसंडी डीह श्रवण चौक के समीप बुधवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी छात्र हिमांशु कुमार (17) की गुरुवार रात पटना के एक निजी क्लीनिक में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक कल्याणपुर उतर पंचायत के वार्ड तीन निवासी कमलेश राय का छोटा पुत्र था और इंटर का छात्र था। घटना के संबंध में बताया गया है कि बुधवार को हिमांशु अपने दोस्त के साथ बाइक से सिंघियाघाट मेला देखने गया था। लौटते समय श्रवण चौक के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हिमांशु की मौत से मां ममता देवी सहित पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक दो भाई एवं एक बहन था। बड़ा भाई प्रियांशु कुमार एवं बहन कोमल कुमारी का...