Samastipur News: सड़क किनारे नाला पर दीवाल खड़ी करने से आवाजाही में परेशानी
समस्तीपुर, नवम्बर 21 -- सार्वजनिक नाले पर दीवार से बढ़ा विवाद Samastipur News: समस्तीपुर। शहर के वार्ड 4 स्थित दूधपुरा में सार्वजनिक नाले पर दीवार खड़ी किए जाने से विवाद गहराने लगा है। मामला कभी भी तूल पकड़ सकता है। सड़क किनारे नाले पर दीवार खड़ी होने से जहां जलनिकासी और नाले की सफाई का रास्ता प्रभावित हो रहा है, वहीं आम लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर नाराजगी है। बताया जाता है कि नाला निर्माण को लेकर पहले से ही विवाद की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच, सड़क किनारे सार्वजनिक नाले पर दीवार खड़ी कर दिए जाने से समस्या और गंभीर हो गई है। इससे न केवल नाले के निर्माण या विस्तारीकरण में बाधा उत्पन्न हो रही है, बल्कि नगर निगम के सफाई कर्मियों को भी नाले की नियमित सफाई करने में परेशानी होने लगी है। वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.