समस्तीपुर, अगस्त 26 -- Samastipur News: रोसड़ा। शहर के प्रभु ठाकुर मोहल्ला, वार्ड 10 निवासी एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामेश्वर नायक की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का मंगलवार की अहले सुबह 102 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हृदय गति रुक जाने से उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

आखिरी दर्शन और श्रद्धांजलि बड़ी संख्या में शहरवासी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंचे और अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सरस्वती देवी के अंतिम संस्कार से पूर्व प्रशासन की ओर से उन्हें सम्मान भी दिया गया। बीडीओ ममता कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए सिमरिया धाम ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

परिवार और लोगों की यादें सरस्वती देवी अपने पीछे ...