समस्तीपुर, अक्टूबर 4 -- Samastipur News: समस्तीपुर। जिला गंगा समिति, जिला प्रशासन, समस्तीपुर व नगर निगम, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम रविवार को चलाया गया। इसका आयोजन शहर के प्रसाद नदी घाट, बूढ़ी गंडक नदी के किनारे किया।

कार्यक्रम की विशेषताएँ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, नगर निगम के नगर आयुक्त, डीएसओ अशोक कुमार, डीपीओ, नमामि गंगे नीरजेश कुमार, नगर निगम के सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी विवेक कुमार, शुवेदार मेजर कुलदीप सिंह, ले. डॉ राहुल मनहर, उप नगर आयुक्त विभूति कुमार ने भाग लिया और संयुक्त रूप से संपूर्ण घाटों की सफाई की। डीपीओ, नमामि गंगे ने सभी पदाधिकारी को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया।

विशेष कार्यक्रम की अवधि डीपीओ ने बताया कि विशेष स्वच्छता ...