समस्तीपुर, नवम्बर 4 -- Samastipur News: समस्तीपुर । दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ नजदीक आते ही दूसरे प्रदेशों से प्रवासियों के घर लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। महानगरों से आने वाली ट्रेनों और लंबी दूरी की बसों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। समस्तीपुर जंक्शन पहुंचने वाली अधिकतर ट्रेनें प्रवासियों से खचाखच भरी आ रही हैं। समस्तीपुर रेल मंडल से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में भी यात्रियों को भारी भीड़ का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि एक्सप्रेस ट्रेनों में सीट नहीं मिलने के कारण कई यात्री दिल्ली, कोलकाता, अमृतसर, लोकमान्य तिलक जैसे शहरों से खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं। वहीं, महानगरों से समस्तीपुर जंक्शन पहुंचने के बाद यात्रियों की परेशानी और बढ़ जा रही है। लोकल ट्रेनों के विलंब से परिचालन के कारण उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंच...