Samastipur News: स्टेशन से शराब के दो धंधेबाज गिरफ्तार
समस्तीपुर, जुलाई 11 -- Samastipur News: समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 04 पर फुट ओवरब्रिज के निकट से राजकीय रेल थाना की पुलिस ने अवैध शराब के दो लोगों धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी में दरभंगा जिला के कोल्हंटा पटोरी निवासी प्रवीण कुमार व फुलटुन कुमार शामिल हैं। इस बाबत रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान शक के आधार पर उक्त कार्रवाई की गयी है। दोनों आरोपित की संदिग्ध गतिविधि को देख कर जब जीआरपी ने जांच पड़ताल की तो उनके पास से शराब की बोतलें बरामद की गयी है। दोनों के विरूद्ध मद्य निषेघ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- आरपीएफ पोस्ट से धरे गए दो शराब तस्कर फरार, 4 कर्मी निलंबित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.