Samastipur News: स्कॉर्पियो सहित 164 किलो गांजा बरामद, समस्तीपुर के दो धराये
समस्तीपुर, नवम्बर 14 -- Samastipur News: लौकही। लौकहा थाना पुलिस और एस एस बी ने शनिवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई कर भूतही बलान नदी के किनारे बेलदारी के निकट गांजा से भरी स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया। इसमें एक क्विंटल 64 किलो 400 ग्राम गांजा था। मौके पर पुलिस ने दो धंधेबाज को भी पकड़ लिया। धराये की पहचान समस्तीपुर जिला के सरायरंजन थाना के भगवतपुर निवासी धीरज कुमार 29 वर्ष और ताजपुर थाना के निकसपुर निवासी बॉबी कुमार 20 वर्ष के रुप में की गई है। यह जानकारी फुलपरास में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में फुलपरास के डीएसपी अमित कुमार ने दी।जब्त गांजा की कीमत बाजार में करीब ढ़ाई लाख रुपए आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष धीरज कुमार को नेपाल से गांजा लाकर भारतीय क्षेत्र में सप्लाई करने की सूचना मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.