समस्तीपुर, जुलाई 16 -- Samastipur News: पूसा। पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र बुधवार को स्कूल से फरार हो गये। मामले का खुलासा होने पर परिजन व उनके शुभचिन्तक ग्रामीणों का दल रात भर ढूंढते रहे। इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- Adityapur News: आदित्यपुर की 3 नाबालिग बच्चियां पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामदछात्रों की बरामदगी गुरूवार की सुबह तीनो को जिले के सिंघिया घाट से बरामद किया गया। मौजूद लोगों के अनुसार छात्रों में मोरसंड पंचायत के वार्ड-12 निवासी दिनेश दास के पुत्र अनुराग कुमार, संजय पंडित के पुत्र रवि किशन एवं वार्ड-9 के अजीत कुमार सिंह के पुत्र आयुष कुमार शामिल हैं। छात्रो ने बताया कि तीनो छात्र योजनाबद्ध तरीके से स्कूल में बैग व साईकिल छोड़ दोपहर 2 बजे स्कूल से गुपचुप तरीके से निकले ए...