समस्तीपुर, अक्टूबर 27 -- Samastipur News: वारिसनगर। थाना क्षेत्र के चारो गांव में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने लावारिस अवस्था में खड़ी एक स्कूटी की डिक्की से शराब की एक बोतल बरामद की। पुलिस ने स्कूटी को भी जब्त कर लिया है। बताया गया कि दरोगा संतोष कुमार पुलिस बल के साथ वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान जांच स्थल से कुछ दूरी पर एक स्कूटी लावारिस अवस्था में खड़ी मिली। संदेह होने पर पुलिस ने स्कूटी की डिक्की खोली तो उसमें शराब की एक बोतल रखी मिली। इसके बाद पुलिस ने स्कूटी व शराब को जब्त कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...