Samastipur News: सौ रुपए चोरी करने का लगा आरोप घर में मिली डांट तो किशोरी ने दी जान
समस्तीपुर, सितम्बर 6 -- Samastipur News: कल्याणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा पंचायत के मोहनपुर वार्ड 12 में एक घर के पीछे से किशोरी का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान मोहनपुर गांव के गुंजा पासवान की पुत्री निशा कुमारी (13) के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत, एसआई ममता कुमारी, मनजीत सिंह एवं नंद कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गये।
घटना का विवरण स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार की शाम पड़ोस के ही एक व्यक्ति के द्वारा निशा कुमारी पर एक सौ रुपये की चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसके परिजन को शिकायत की थी। इस पर नाराज होकर परिजन के द्वारा निशा की पिटाई भी की गयी थी। हालांकि परिजन निशा के रात भर घर से गायब रहने की बात भी कह रहे थे। लेकिन रविवार की सुबह परिजन अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.