Samastipur News: सेहत पर दिखने लगा बदलते मौसम का असर, अस्पताल में बढ़े मरीज
समस्तीपुर, अक्टूबर 24 -- Samastipur News: समस्तीपुर। सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। वायरल फीवर, सर्दी-खांसी, जुकाम और दस्त समेत कई मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सदर अस्पताल की ओपीडी में फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञ के पास इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को भी करीब 800 मरीजों ने ओपीडी में रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक बताई जा रही है। मौसम में बदलाव के कारण दमा, सांस लेने में परेशानी और निमोनिया से पीड़ित मरीजों की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। सदर अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नागमणि ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव होने पर बच्चों का शरीर मौसम के अनुसार तुरंत सामंजस्य नहीं बिठा पाता है। जिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.