Samastipur News: सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर
समस्तीपुर, अक्टूबर 5 -- Samastipur News: मोहनपुर। प्रखंड कार्यालय के परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन आज से होगा। इस आशय कि जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी निगम झा ने बताया कि इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है। शिविर में योजनाओं के संभावित लाभार्थियों तथा लंबित लाभ एवं शिकायतों के संबंध में आवेदन लिए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का प्रखंडवार डाटाबैंक तैयार किया जाएगा। बीडीओ ने कहा कि आवेदन जमा करने वाले लोगों को इसकी पावती भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें अपने आवेदन के संबंध में जानकारी रखने में सुविधा हो। यह भी पढ़ें- Begusarai News: 'सेवा सेतु शिविर-सरका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.