समस्तीपुर, अगस्त 26 -- Samastipur News: कल्याणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर वार्ड 10 में मंगलवार की रात चोरों ने रिटायर शिक्षक बैद्यनाथ प्रसाद सिंह के घर से लाखों रुपए के जेवर एवं नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उनकी पुत्री सर्विस में होने के कारण वह मंगलवार की रात समस्तीपुर में थी। चोर मुख्य गेट को कूद कर घर में प्रवेश कर गया। वहीं एक कमरे के गोदरेज को खोलने पर उसे तिजोरी की चाबी मिल गयी। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने तिजोरी में रखे नगदी एवं सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि वे घर के अपने कमरे में सोये थे लेकिन उन्हें भनक तक नहीं मिली। बुधवार की सुबह जब सो कर उठे तो मुख्य गेट भी खुला हुआ था और घर का सभी कमरा सहित गोदरेज भी खुला हुआ देख अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिल...