Samastipur News: सेल्फी और रील बनाने के दौरान नदी में डूबा इंजीनियरिंग छात्र, मौत
समस्तीपुर, अगस्त 1 -- Samastipur News: मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के भूरहा पुल के पास शुक्रवार को सेल्फी लेने और रील बनाने के दौरान सरायरंजन इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र प्रिंस यादव (20) की वाया नदी में डूबने से मौत हो गई। प्रिंस बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित शिबू टोल निवासी बिपिन यादव का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, प्रिंस अपने कॉलेज के साथी दीपक, अभिनव, निखिल और अन्य दोस्तों के साथ मोहिउद्दीननगर क्षेत्र में घूमने आया था। इस क्रम में सभी छात्र भूरहा पुल के पास पहुंचे। इसी दौरान प्रिंस पुल की दीवार पर खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी लेने के साथ रील बनाने लगा। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नदी में जा गिरा।प्रिंस को डूबता देख साथियों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.