Samastipur News: सुमन हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च
समस्तीपुर, जुलाई 23 -- Samastipur News: पूसा,। प्रखंड के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया विष्णुपुर गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की स्कूल जाने के दौरान दिनदहाड़े गोली मारकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया। जो वैनी बाजार से चलकर स्टेशन होते हुए खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर सभा में तब्दील हो गया। मौके पर छात्रों व युवाओं ने दिवंगत छात्रा को श्रद्धांजलि देते हुए सुमन को न्याय दो, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करो, अपराधियों को गिरफ्तार करो आदि नारे लगाये। सभा की अध्यक्षता आरवाईए प्रखंड सचिव डॉ. मुकेश कुमार व संचालन आरवाईए नेता गणेश यादव ने किया। मौके पर आरवाईए के जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। कहा कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो आइसा-आरवाईए जिले में लोकतांत्रिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.