समस्तीपुर, जुलाई 25 -- Samastipur News: समस्तीपुर/पूसा। वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया विष्णुपुर गांव की छात्रा सुमन कुमारी की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपित बबलू कुमार आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसका खुलासा शनिवार को जिला मुख्यालय में एसपी अरविन्द प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता में की। उन्होंने बताया कि घटना के आरोपित वैनी थाना क्षेत्र के चंदौली वार्ड सं.-13 निवासी लालबाबू साह का पुत्र व 25 हजार का ईनामी बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना की जांच उन्होंने बताया घटना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए एएसपी सदर-1 संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। बाद में पुलिस ने 25 हजार का ईनाम व लुक आउट नोटिस भी जारी करते हुए सोसल मिडिया पर प्रचार-प्रसार किया। जिसके बाद अभियुक्त के विरूद्ध महत्वपूर्ण सूचना प्...