समस्तीपुर, जुलाई 6 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। शहर के गोला रोड स्थित प्रतिष्ठित सीमेंट एवं सरिया व्यवसायी धर्मेंद्र कुमार से बदमाशों ने मोबाइल पर फोन कर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी की रकम नहीं मिलने पर व्यवसायी और उनके परिवार को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। पीड़ित व्यवसायी के आवेदन पर दलसिंहसराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गोला रोड निवासी धर्मेंद्र कुमार का सीमेंट और सरिया का पुराना व बड़ा कारोबार है। गत 3 जुलाई की शाम 6:48 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले बदमाश ने खुद को बड़े गिरोह का शातिर बताते हुए कहा कि समस्तीपुर, पटना और बेगूसराय जिले में उनका 'माफिया सिंडिकेट' चलता है। सिंडिकेट को काम के लिए डेढ़ से दो करोड़ रुपये की जरूरत ...