समस्तीपुर, अक्टूबर 1 -- Samastipur News: विभूतिपुर। सरकारी भूमि के सीमांकन और दखल-दहानी कार्य में बाधा डालने के मामले में विभूतिपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अंचलाधिकारी चंद्रशेखर के निर्देश पर राजस्व विभाग की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्यवाही का विवरण सीओ के अनुसार 25 सितंबर 2026 को स्थानीय थाना से पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल तथा जिला से प्राप्त पुलिस बल के साथ राजस्व अधिकारी, विभूतिपुर, राजस्व कर्मचारी, ग्राम पंचायत महथी, अंचल अमीन सहित अन्य कर्मी स्थल पर पहुंचे। इसके बाद सीमांकन कार्य प्रारंभ करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान चार-पांच अज्ञात लोगों ने जबरन एवं उग्र तरीके से विरोध शुरु कर दिया। महिलाओं द्वारा भी मापी कार्य को रोकने का प्रयास किया गय...