समस्तीपुर, अक्टूबर 28 -- Samastipur News: विभूतिपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुरौली चौक स्थित बीआईओ के ग्राहक सेवा केंद्र में मंगलवार को तीन लाख रुपये लूटने के मामले में सीएसपी संचालक विवेक कुमार के आवेदन पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी की गई है। जिसमें चार अपराधियों को आरोपी किया है। कहा है कि वह गत ग्यारह वर्षों से सीएसपी चला रहा है। सुरौली चौक स्थित अपने मकान में 27 अक्तूबर को करीब 12.45 बजे सीएसपी बैंक ऑफ बड़ौदा का वह कार्य कर रहा था। उसी समय चार अज्ञात अपराधी देसी कट्टा से लैस होकर बैंक पर धावा बोल दिया। पिस्तौल कनपटी में सटा दिया तथा जान से मारने की धमकी देकर भयभीत कर दी। यह भी पढ़ें- Samastipur News: दिनेश ज्वेलर्स में लूट के प्रयास में अभिषेक की संलिप्तता जब वह विरोध किया तो उसके साथ अपराधी हाथापाई एवं मारपीट करने लगा। बैग मे...