Samastipur News: सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में मनिया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
समस्तीपुर, अगस्त 19 -- Samastipur News: समस्तीपुर। सिनेमा हॉल संचालक अंटू ईश्वर पर फरवरी माह में हुए जानलेवा हमले के मामले में नगर थाने की पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मनी राम उर्फ मनिया को बख्तियारपुर से गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पूछताछ और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपित की गिरफ्तारी वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई है।
पुलिस की जांच इधर, इसी कांड में वैशाली मंडल कारा में बंद एक अन्य आरोपित अभिषेक पासवान को भी पूछताछ के लिए समस्तीपुर मंडल कारा लाया गया है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। पूछताछ में अंटू ईश्वर पर हुई फायरिंग के अलावा अन्य आपराधिक घटनाओं से जुड़े मामलों के भी खुलासे की संभावना है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.